National Doctor’s Day: डॉक्टर्स को हमारी इस धरती पर भगवान की संज्ञा दी जाती है क्यूंकि हमारे मुश्किल समय में डॉक्टर्स ही हमारी परेशानियों और दुःखों को खत्म करने का काम करते हैं I वे न केवल हमारे शारीरिक दुःखों को दूर करते हैं बल्कि काउन्सलिंग करके हमारे मानसिक विकारों को भी दूर करने का काम करते हैं I हमारे समाज में उनका योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है I

Doctors Day

डॉक्टर्स हमारे जीवन के रक्षक होते हैं और हमेशा हमारे लिए तत्पर रहते हैं इसलिए हम हर साल डॉक्टर्स के योगदान और समर्पण के लिए उनके सम्मान में डॉक्टर्स डे मनाते हैं I चाहे वह राष्ट्रिय स्तर पर मनाया जाए या वैश्विक स्तर पर I आइये जानते हैं डॉक्टर्स डे क्यूँ मनाया जाता है I

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे

भारत में हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जाता है I इस दिन को भारत के महान डॉक्टर, फ्रीडम फाइटर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० बिधान चन्द्र रॉय को समर्पित करते हुए राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है I 1 जुलाई को डॉ० बिधान चन्द्र रॉय का जन्म और निधन का दिन होने के कारण इस दिन को चुना गया है I

विश्व डॉक्टर्स डे

विश्व डॉक्टर्स डे की कोई निश्चित तिथि नहीं है I कुछ देशों जैसे अमेरिका में इसे 30 मार्च को मनाया जाता है और कुछ देशों में 3 अक्टूबर को मनाया जाता है I तिथियों में भिन्नता के बावजूद इसका उद्देश्य अपने जीवन को महामारी, आपातकाल, प्राकृतिक आपदा और चिकित्सा सेवा में समर्पित करने वाले डॉक्टरों का सम्मान करना होता है I

राष्ट्रीय और विश्व डॉक्टर्स डे में अंतर

  • दोनों में मुख्य अंतर तिथियों का है I जहाँ भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जाता है वहीं विश्व डॉक्टर्स डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है I
  • भारत में डॉक्टर्स डे डॉ० बिधान चन्द्र रॉय की याद में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जबकि विश्व में इस दिन सभी डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है I
  • भारत में भारत सरकार और मेडिकल संस्थान इस दिन को मनाते हैं जबकि विश्व डॉक्टर्स डे विश्व स्वास्थ्य संगठन, एनजीओ और मेडिकल बोर्ड इसे मनाते हैं I

Leave a Reply